देहरादून, जून 5 -- जोगीवाला क्षेत्र के मोहकमपुर खुर्द निवासी एक व्यक्ति की डाक से भेजी गई चेकबुक रास्ते से ही गायब कर दी गई। उनके खाते से 5 लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित को ठगी का पता तब चला जब वह बैंक में अपनी पासबुक अपडेट कराने गया। एसएसपी कार्यालय में हुई शिकायत पर गुरुवार शाम नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईआईपी मोहकमपुर खुर्द निवासी राजीव उर्फ राजू का मियावाला स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बचत खाता है। राजीव ने कुछ समय पहले अपनी एक जमीन बेची। वह दूसरी जगह जमीन खरीदना चाहते थे। रकम के लेनदेन के लिए बैंक में एटीएम कार्ड और चेकबुक के लिए आवेदन किया था। पोस्टमैन बीते दिनों आया। एटीएम तो घर पर मिल गया। चेकबुक नहीं मिली। एटीएम कार्ड देने वाले पोस्टमैन से पता किया तो बताया कि उनकी चेकबुक किसी अन्य व्य...