रांची, अप्रैल 17 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के चिपरा शाखा डाकघर में शुक्रवार को ग्रामीण डाक सेवक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल संजीव रंजन और निदेशक डाक सेवा आरवी चौधरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चीफ पोस्टमास्टर जनरल संजीव रंजन ने कहा कि डाक सेवक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को प्रेरित करें और डाकघर की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जोड़ें। उन्होंने ग्रामीणों को डाक विभाग की बचत योजनाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और आधुनिक वित्तीय सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे ग्रामीण प्रभावित हुए। कार्यक्रम के दौरान संजीव रंजन ने क्षेत्र की डाक सेवाओं की समीक्षा भी की और डाकघर की कार्यशैली का बारीकी से निरीक्षण करते ...