बलिया, मई 9 -- बलिया, संवाददाता। उप डाकघर रेवती में पांच मई को मारपीट करने के एक आरोपी को रेवती पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी को बरामद कर लिया। इस मामले में एक महिला कर्मचारी समेत एक दर्जन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य कई धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है।मूल रुप से नालंदा (बिहार) के मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी निवासी अभिषेक सिन्हा ने रेवती पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वर्तमान समय में उप डाकघर रेवती में डाक सहायक के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि 22 फरवरी को शाखा डाकघर गायघाट की सहायक शाखा पोस्टमास्ट (एबीपीएम) छाया ने कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर अपशब्द लिखकर भेजा और धमकी दी। उनका कहना है कि मंगलवार को ड्यूटी के दौरान पहुंची से छाया गाली-गलौज के बारें में पूछा...