संभल, अगस्त 6 -- बहजोई डाकघर में सामने आए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले में फरार चल रहे डाक सहायक दीपक कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन अलग-अलग खाताधारकों की तहरीरों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नए मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन मामलों में खाताधारकों की जमा धनराशि में फर्जीवाड़ा कर निकासी किए जाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव धामपुर कानऊ निवासी राजकुमारी ने तहरीर में बताया है कि 15 जुलाई 2025 को कराई गई पांच लाख रुपये की एफडी को उनकी जानकारी के बिना तोड़कर राशि को बचत खाते में स्थानांतरित किया गया तथा बाद में उसे निकाल लिया गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: बैंक के सीएसपी संचालक और सहयोगी पर रिपोर्ट बैंक के सीएसपी संचालक और सहयोगी पर रिपोर्ट वहीं नारायनटोला निवासी उमेश चंद्र ने अपनी शिक...