हाजीपुर, जून 18 -- हाजीपुर। निज संवाददाता डाक विभाग की महत्वाकांक्षी योजना 'दीन दयाल स्पर्श योजना' के तहत वर्ष 2025-26 के विजेता के लिए गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम में वैशाली डाक मंडल के डाक अधीक्षक राजीव कुमार के द्वारा वैशाली जिले से सफल छात्रा लक्की कुमारी को पुरस्कार व छात्रवृति राशि रु. 6,000 का चेक डाक विभाग की तरफ से प्रदान किया। विजेता को डाक अधीक्षक के द्वारा बधाई के साथ साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई I इस अवसर पर डाक अधीक्षक राजीव कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डाक टिकट केवल कागज का टिकट मात्र नहीं है, बल्कि इतिहास, संस्कृति और ज्ञान का एक अनमोल जिवंत दस्तावेज है I स्पर्श योजना का मुख्य उदेश्य बच्चों में फिलाटेली के ज्ञानवर्धक शौक को बढ़ावा देना है, जिससे उनकी रचनात्मकता और...