बलिया, अक्टूबर 4 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। डाक विभाग की ओर से आम जनता में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर प्रधान डाकघर रसड़ा से रविवार को मोटरसाइकिल रैली डाकघर बलिया मंडल के अधीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई, जो क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। जन जागरूकता रैली रसड़ा प्रधान डाकघर से शुरू होकर रामपुर, प्रधानपुर होते हुए बैजलपुर शाखा डाकघर पहुंची, जहां पर जागरूकता कैंप का आयोजन हुआ।इसमें डाक विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बचत खाता, स्पीड पोस्ट पार्सल बुकिंग, आधार सेवाएं, बीमा सेवा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर के समापन के बाद रैली वहां से मुड़ेरा होते हुए प्रधान डाकघर रसड़ा पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके रैली में डाकघर रसड़ा उपमंडल के सहायक अधीक्षक ...