भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टाउन हॉल में बुधवार को डाक विभाग की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में डाक सेवाओं की महत्ता और कर्मचारियों के समर्पण को एक नई पहचान दी। इस अवसर पर पूर्वी प्रक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सात डाक मंडलों और 14 जिलों के डाक अधीक्षकों, सहायकों, निरीक्षकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण डाक सेवकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, आईजी विवेक कुमार और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पोस्टमास्टर जनरल मनोज कुमार और डाक अधीक्षक संजीत कुमार भगत भी उपस्थित थे।​समारोह के दौरान डाक घर बचत बैंक, सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, आधार सेवा और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्...