मेरठ, जनवरी 31 -- शनिवार को कैंट स्थित प्रधान डाकघर परिसर में कैंट और सिटी डाकघर की ओर से संयुक्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डाक विभाग के अफसर और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ प्रधान डाकघर कैंट के सीनियर पोस्ट मास्टर आरसी राना एवं सिटी प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर कृष्ण चंद्र ने किया। शिविर में डाक विभाग के अफसर और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान शिविर में चिकित्सकों ने रक्तदान को लेकर भ्रांतियां को दूर किया। सिटी प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर कृष्ण चंद्र ने बताया कि 60 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.