रांची, अप्रैल 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची मंडल के हरदाग शाखा डाकघर में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवक अजीत कुमार के खिलाफ विभागीय अनियमितता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डाक विभाग के मुताबिक डाक सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से प्राप्त शिकायतों और अभिलेखों की जांच के बाद प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि संबंधित कर्मी ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती और सरकारी व अभिलेखीय डाक के समय पर और विधिवत वितरण में असफल रहे। इसके अलावा, वे निर्धारित कार्यस्थल से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित भी पाए गए, जो विभागीय आचरण नियमों का उल्लंघन है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने अजीत कुमार को नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थि...