दुमका, मार्च 14 -- दुमका, प्रतिनिधि। कन्वेंशन सेंटर में भारत सरकार डाक विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य पोस्टमास्टर जनरल झारखंड परिमंडल रांची संजीव रंजन ने कहा कि डाक सेवाओं को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे डाक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम करें और लोगों की शिकायतों का निपटारा समय पर करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...