बलिया, अक्टूबर 3 -- बलिया। डाक विभाग की ओर से चार अक्तूबर यानि आज रविवार को जन जागरुकता बाइक रैली निकाली जायेगी। बलिया मंडल डाकघर अधीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव के अगुवाई में रसड़ा प्रधान डाकघर से रैली निकलेगी, जो रामपुर, प्रधानपुर होते हुए बैजलपुर शाखा डाकघर तक जाएगी। बैजलपुर शाखा डाकघर में जागरूकता कैंप आयोजित होगा। यहां से पुनः रैली मुंडेरा होते हुए प्रधान डाकघर रसड़ा पर पहुंचकर समाप्त होगी। इस रैली का उद्देश्य आम जनता को डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बचत खाता, स्पीड पोस्ट पार्सल बुकिंग, आधार सेवाएं, बीमा सेवा आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...