डाक विभाग : कर्मचारी संघ ने मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा
पटना, जून 30 -- भारतीय डाक कर्मचारी संघ, वर्ग-3 (बीपीईए) ने बिहार परिमंडल के कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। 28 जून को पटना जीपीओ में हुई आपातकालीन कार्यकारिणी की बैठक के बाद संघ ने मुख्य डाक महाध्यक्ष (सीपीएमजी), बिहार परिमंडल को विस्तृत मांग-पत्र सौंपा है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि 17 जुलाई तक मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो उसी दिन मुख्य डाक कार्यालय, पटना के समक्ष एक दिवसीय धरना होगा। संघ की प्रमुख मांगों में निर्वाचित पदाधिकारियों के समयपूर्व स्थानांतरण आदेशों की तत्काल समीक्षा, कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन अधिकारों का पूर्ण संरक्षण, प्रशासनिक निर्णयों में पारदर्शिता और कर्मचारी संगठनों के साथ नियमित संवाद की व्यवस्था आदि शामिल है। संघ के सर्किल सचिव विकास कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का प्रथम विकल्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.