हजारीबाग, मार्च 11 -- दारू, प्रतिनिधि । दारू उपडाक घर परिसर में बुधवार को डाककर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से डाक विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने पर रणनीति बनाई गई। बैठक में दारू, विष्णुगढ़, बनासो बाजार और बीएसएफ मेरु डाकघर के कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि केंद्रीय सहायक डाक अधीक्षक बीके मिश्रा थे। विशिष्ट अतिथि डाक अधीक्षक राजीव रंजन थे। सहायक डाक अधीक्षक ने कहा कि विभाग द्वारा 2 मार्च से 28 मार्च तक एक विशेष अभियान स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य किसान विकास पत्र, आरडी, पीएलआई, सुकन्या समृद्धि योजना और आरपीएलआई जैसी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। साथ ही कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में भी डाक विभाग सरकारी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.