कटिहार, मई 3 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: प्रधान डाकघर में समारोह आयोजित कर बेहतर कार्य करने वाले कटिहार डाक मंडल के 101 कर्मियों को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की गई। पुरस्कृत होने वाले डाक विभाग के कर्मियों में कटिहार, किशनगंज, बहादुरगंज, बारसोई सहित डाक मंडल के अधीन आने वाले डाकघरों के कर्मी शामिल है। इस अवसर पर डाक अधीक्षक प्रसून कुमार, सहायक डाक अधीक्षक संजीव कुमार चौधरी, डाक निरीक्षक अमित कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। यह भी पढ़ें- डाक विभाग की वार्षिक बैठक व पुरस्कार वितरणवित्तीय वर्ष 2025-26 में पुरस्कार डाक अधीक्षक ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत नया खाता खोलने सहित विभाग की अन्य योजनाओं को लेकर बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि कटिहार डाक मंडल की उपलब्धि बिहा...