मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डाक बचत सेवा उत्कृष्टता टूर्नामेंट 2025-26 का पहला चरण पूरा हो गया। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में आगे का सफर तय करने वाली छह टीमों का चयन भी पूरा कर लिया गया। पहले चरण का आयोजन 27 जनवरी से 31 जनवरी तक चला, लेकिन आंकड़ों की गणना और उसका विश्लेषण सोमवार की दोपहर तक पूरा हुआ। इस चरण में उत्तर क्षेत्र की टीम ने 92 हजार नए खाते खोले। पोस्टमास्टर जनरल (उत्तरी क्षेत्र) पवन कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर कुल छह टीमों ने क्वालिफाई किया है। अब ये टीमों के बीच आगामी 3 फरवरी से 7 फरवरी तक सेमीफाइनल में अपनी किस्मत आजमाएंगी। हालांकि शेष तीन टीमें अभी भी टूर्नामेंट में बनी हुई। वे अभी भी अपना प्रदर्शन बेहतर कर फाइनल में अपना स्थान बना सकती हैं। बताया कि व्यक्तिगत प्रदर्शन में संजय कुमार सुम...