जहानाबाद, मार्च 19 -- कुर्था, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कुर्था स्थित डाक बंगला परिसर में गुरुवार को भव्य दावते- इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई सहित अन्य समुदायों के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान शांति, अमन-चैन, एकता और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। रमजान के इस पाक महीने में आयोजित इस इफ्तार ने सामाजिक सौहार्द और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पूर्व मुखिया जमालुद्दीन अंसारी स्वागतकत्र्ता के रूप में मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सदस्य कुर्था भाग-2 महेश यादव के नेतृत्व में किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का काम...