सीवान, जनवरी 28 -- सीवान, 26 जनवरी77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिवान डाक प्रमंडल कार्यालय में ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डाक अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डाक जीवन बीमा , ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं डाकघर बचत बैंक योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग विश्वास की सेवा है और कर्मयोगियों की मेहनत से ही विभाग प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम में डाक निरीक्षक विकास दुबे, निशांत कुमार व राजन कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.