डाक पे योजना शुरू, एप से कर सकेंगे डिजिटल भुगतान
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डाक विभाग और इसकी सहायक इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) अपने उपभोक्ताओं को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल बैंकिंग से जोड़ेगा। इसके लिए दोनों ने मिलकर डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म के लिए 'डाक पे' मोबाइल एप विकसित किया है। इसे आधिकारिक तौर पर सोमवार से उत्तरी डाक प्रमंडलों के सभी डाकघरों के साथ ही पूरे देश में एक साथ लांच किया जाएगा। हालांकि इसकी शुरुआत गत दो सितंबर से ही मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर सहित मुजफ्फरपुर प्रमंडल के अन्य डाकघरों में की जा चुकी है। उत्तरी डाक परिमंडल, मुजफ्फरपुर के पीएमजी पवन कुमार सिंह ने बताया कि इस एप को खास तौर पर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक डिजिटल वित्तीय सेवाएं पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। अब उपभोक्ताओं को अन्य निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.