बेगुसराय, जुलाई 9 -- बरौनी। फुलवड़िया थाना की पुलिस ने बुधवार की रात पटना मध निषेध की टीम के सूचना पर एन एच -28 मालती के निकट डाक पार्सल वैन से लगभग 2994 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है । हालांकि चालक पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही शराब लदी वैन छोड़ कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि इस वावत बरामद डाक पार्सल वैन के नंबर प्लेट के आधार पर वैन के मालिक व चालक पर एफआई आर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले की सघन छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: भोरे में दिल्ली नंबर कार से मिली 332 लीटर देसी शराब, तस्कर हुए फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...