लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार की ओर से एक खास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का विषय 'गिनती में आओ' भारत में जनगणना का डाक इतिहास है। इसका उद्देश्य है कि छात्र, शोधार्थी और आम लोग ऐतिहासिक दस्तावेजों से जुड़ें और देश के इतिहास को समझें। यह प्रदर्शनी 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी, जिसका उद्घाटन निदेशक जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण करेंगी। प्रदर्शनी 28 फरवरी तक महानगर विस्तार स्थित शहीद स्मारक भवन में लगेगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी लोगों के लिए खुली रहेगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि नई पीढ़ी को यह जानने का मौका मिलेगा कि देश में जनगणना कैसे की जाती थी और इसमें डाक विभाग की क्या अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.