औरंगाबाद, फरवरी 5 -- डाक विभाग द्वारा आयोजित डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) विशेष अभियान में औरंगाबाद प्रमंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। अभियान के दौरान प्रमंडल ने 321 पीएलआई पॉलिसियों से 27 करोड़ रुपये तथा 212 आरपीएलआई पॉलिसियों से 8.45 करोड़ रुपये की बीमित राशि अर्जित की। इस तरह कुल 533 पॉलिसियों के माध्यम से 35.45 करोड़ रुपये का व्यवसाय और 74.48 लाख रुपये का प्रीमियम संग्रह किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर औरंगाबाद प्रमंडल ने ऑल इंडिया स्तर पर टॉप-25 में 24वां स्थान प्राप्त किया, जबकि बिहार सर्किल में दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डाक अधीक्षक प्रिय रंजन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए पीएलआई और आरपीएलआई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विभागीय कर्मचारी संवर्ग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.