बगहा, दिसम्बर 27 -- बेतिया,एक संवाददाता । ग्राहको को वह सारी सुविधा जो अन्य बैंक नहीं देती है, डाक घर देती है। डाक घर और ग्राहकों का रिश्ता सदियों पुराना है। नए वर्ष मे हम लोगों का लक्ष्य है कि सभी लोगों के हाथों में डाक घर का पास बुक हो। उक्त बातें उतरी प्रक्षेत्र मुजफ्फरपुर के डाक महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कही। वे शनिवार को डाक विभाग की ओर से एमजेके कॉलेज के सभागार मे आयोजित महामेला व मंथन कार्यक्रम मे डाक अधिकारियों व कर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया की आरबीआई के द्वारा निर्धारित ब्याज से ज्यादा ब्याज डाक विभाग फिक्स जमा राशि पर देता है। उन्होंने बताया कि सुकन्या योजना मे जन्म से पंद्रह साल तक एक लाख पच्चास हजार रुपये जमा किया जाता है। यह राशि इक्कीस साल मे सत्तर लाख रुपया हो जाती है। इस राशि पर किसी भी तरह का कोई ब्याज ...