हरिद्वार, अगस्त 9 -- डाक कांवड़ अपने चरम पर पहुंच गई है। बाहरी जिलों से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार पहुंच रहे शिवभक्तों का सैलाब पथरी क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। बैरागी कैंप पार्किंग में भीड़ बढ़ने के कारण लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर जगजीतपुर से कटारपुर तक जाम की स्थिति बनी हुई है। वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आ रहे हैं। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। बाहरी जिलों से आने वाले डाक कांवड़ के वाहनों को लक्सर होते हुए पथरी से हरिद्वार पहुंचना पड़ रहा है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लक्सर-हरिद्वार मार्ग को वनवे किया गया है। स्थानीय लोगों के वाहनों के लिए अलग रूट से डायवर्जन किया गया है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: बैरागी कैंप से डाक कांवड़ियों का आगमन और प्रस्थान शुरू हाईवे पर बड़ी ट्रालियों में विशाल कांवड़ और डीजे के साथ शिवभक...