कन्नौज, अगस्त 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से डाक कांवड़ लेकर श्रंगीरामपुर गए 19 वर्षीय कांवडि़ए की डाक कांवर लेकर दौड़ते समय अचानक हालत बिगडऩे से मौत हो गई। घटना से उसके साथ चल रहे कांवडिय़ों में हडक़ंप मच गया। साथी उसे तत्काल एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के थाना पूफ अंतर्गत रानीबिरगमा गांव निवासी लवकुश बघेल (19) पुत्र हीरा सिंह बघेल अपने गांव के अन्य साथियों के साथ डाक कांवड़ लेकर फर्रुखाबाद जनपद के श्रंगीरामपुर गंगा तट पर गया था। उसके साथियों ने बताया कि सभी लोग रविवार दोपहर करीब 12 बजे भिंड से कांवड़ लेकर रवाना हुए थे। यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार कांवड़ियों को मारी टक्कर, दो की मौत सोमवार को वापस लौटते समय ...