हापुड़, अगस्त 8 -- कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। शनिवार को समूचा प्रशासन अब डाक कांवड़ की तैयारियों में जुट गया है। यह यात्रा 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगी, जिसका समापन महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक से होगा। हालांकि गंगा नगरी में सावन के हर सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए गंगा पार से शिव भक्त आएंगे। लेकिन शिवरात्रि पर पुलिस और प्रशासन के सामने डाक कावड़ के आखिरी तीन दिन सबसे बड़ी चुनौती होते है। इस चुनौती से निपटने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सीओ राहुल यादव ने बताया कि पार्किंग की पर्याप्त सुविधा है। वाहनों को इधर-उधर खड़ा होने से रोकने के लिए अलग अलग पार्किंगों को पूरी तरह तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें- एक दो तीन चार, कावड़ियों की आई लंबी कतार इस बार पार्किंग और यात्रियों के ठहराव गंगा नगरी क्षेत्र क्षेत्र में ही की गई है।...