गिरडीह, मई 11 -- गिरिडीह। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के गिरिडीह मंडल का 27वां सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में डाक कर्मचारियों पर वित्तीय लक्ष्य पूरा करने के लिए बनाए जा रहे दबाव का पुरजोर विरोध किया गया। मुख्य अतिथि परिमंडलीय सचिव पुरंजय कुमार ने डाक अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कर्मचारियों पर अत्यधिक दबाव के कारण कार्य निपुणता में काफी ह्रास हो रहा है। वित्तीय लक्ष्य पूरा करने के लिए अलग मापदंड बनाने की जरूरत है। मंडलीय सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि डाकघर का आधुनिकीकरण तो हुआ है, लेकिन तनाव भी बढ़ा है। तकनीकी सुधारों से काम का तरीका बदला है, मगर अपर्याप्त प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे के अभाव से कर्मचारियों पर काम का दबाव बढ़ा है। पर्याप्त प्रशिक्षण के बिना कोई भी लक्ष्य पूरा करना मुश्किल है। यह भी पढ...