गिरडीह, सितम्बर 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डाक निदेशालय द्वारा अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (ग्रुप सी) की मान्यता को पुनः बहाल कर दिया गया है। इस निर्णय से संघ से जुड़े कर्मचारियों में खुशी है। मामले की जानकारी देते हुए संघ के मंडल सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व किसान आंदोलन को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (ग्रुप सी) द्वारा नैतिक एवं आर्थिक समर्थन दिया गया था। इसी कारण डाक निदेशालय ने संघ की मान्यता को रद्द कर दिया था। निदेशालय के इस कदम के खिलाफ संघ ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई, जहां सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेश को यथावत रखते हुए डाक निदेशालय को मान्यता बहाल करने का स्पष्ट आदेश दिया। जिससे कर्मचारियों का न्यायालय पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

हिंदी...