मैनपुरी, जून 13 -- डाककर्मी निखिल वर्मा की मौत के मामले में आरोपी डाक अधीक्षक और ओवरसियर को सस्पेंड कर दिया गया। विभागीय जांच के बाद चार ओवरसियर पोस्टमैन के मूल पदों पर वापस किए गए हैं। नए ओवरसियर तैनात करने के लिए कार्रवाई शुरू करवा दी गई है। शनिवार को एटा के डाक अधीक्षक विजय वीर को मैनपुरी का कार्यभार सौंप दिया गया। शनिवार को भी मैनपुरी के डाककर्मियों ने हड़ताल रखी। डाकघर के बाहर हड़ताली कर्मचारियों को नवागत डाक अधीक्षक ने संबोधित किया और की गई कार्रवाई से अवगत करवाया। मैनपुरी के डाक अधीक्षक रहे एसके शुक्ला और ओवरसियर श्याम मुरारी तिवारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर बेवर के ग्राम मुढ़ई में तैनात डाककर्मी निखिल वर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। यह भी पढ़ें- डाक अधीक्षक, ओवरसियर सस्पेंड, चार अन्य भी हटाए गए आत्महत्या करने से पहले उसने तीन पेज का ...