आजमगढ़, जून 10 -- आजमगढ़,संवाददाता।डाक प्रवर अधीक्षक ने बताया कि प्रवर अधीक्षक डाकघर आजमगढ़ कार्यालय में 16 जून को तीन बजे से डाक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें डाक संबंधी परिवादों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होने कहा कि सबंधित उपभोक्ता अपनी शिकायतें एवं आपत्तियां 15 जून को साढे़ चार बजे प्रवर अधीक्षक डाकघर कार्यालय में प्रेषित करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...