अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या,संवाददाता। इनायतनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से 99 हजार रुपये उड़ा दिए। लंबे समय तक पुलिस और साइबर सेल के चक्कर काटने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली,जहां से मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। कुचेरा बाजार निवासी 32 वर्षीय मनीष कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के इलाज के लिए लखनऊ के एक डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए इंटरनेट पर संपर्क नंबर खोजा था। कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने उन्हें एक लिंक भेजा और यूपीआई के माध्यम से 10 रुपये भेजने को कहा। पीड़ित के अनुसार सात मार्च 2024 को जैसे ही लिंक पर क्लिक किया,उनके यूनियन बैंक खाते से देखते ही देखते 99 हजार रुपये कट गए। बाद में बैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.