शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- डाक्टर भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। राजनैतिक दलो ने अपने-अपने कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर डा० आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। भारतीय संविधान को बनाने में अपना अहम योगदान देने बाले डा०भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर निगोही में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा,ब्लाक प्रमुख भानू प्रताप सिंह और डीसीबी अध्यक्ष राजीव वर्मा ने अपनी टीम के साथ पार्क पहुंच डाक्टर आंबेडकर की मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित कर याद किया। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने अपने कार्यालय में सभा आयोजित कर डाक्टर आंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जंवलित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। यह भी पढ़ें- भाजपा : संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर संगोष्ठी एडव...