डाक्टर पर कर्मचारी ने लगाया धमकी का आरोप, आडियो वायरल
अयोध्या, जून 24 -- अयोध्या, संवाददाता। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी व यहां पर तैनात डा. बागीश मिश्रा की फोन पर बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस आडियों में डाक्टर पर आउटसोर्सिंग कर्मचारी को धमकी देने का आरोप है। हिन्दुस्तान इस वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है। डा. बागीश मिश्रा ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी पोरस सिंह का प्रिसिंपल ने गंजा परिसर पर स्थानांतरण कर दिया था। जिसका अनुपालन कराया जा रहा था। आउसोर्सिंग कर्मचारी आदेश नहीं मान रहा था, तो उसे मीटिंग में बुलाया गया। वह छुट्टी की बात कहकर मीटिंग में नहीं आया। इसी को लेकर उससे फोन पर वार्ता हुई थी। प्रिसिंपल डा. दिनेश सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मामले को लेकर डाक्टर से वार्ता की गई है। अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.