सहारनपुर, जनवरी 4 -- सहारनपुर। शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम में डाक्टर की बाइक में टक्कर मारकर मारने वालों के खिलाफ देहात कोतवाली पुलिस ने गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार भी बरामद कर ली है। पुलिस दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। हादसे के दौरान चर्चा रही थी कि दोनों कार सवारों का हरियाणा पुलिस पीछा कर रही थी। इन्होंने कार को तेजी से दौड़ाया था। इसी दौरान कार की चपेट में आने से बाइक सवार चिकित्सक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। चिकित्सक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना नागल के गांव मायाहेड़ी निवासी शीतल (53) बीयूएमएस चिकित्सक थे। शनिवार की दोपहर वह शहर से बाइक पर गांव लौट रहे थे। वह जब देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.