अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डाक्टर वीरेन्द्र वर्मा से रविवार की देर रात एक मरीज ने अभद्रता किया। घटना को लेकर डाक्टर व फार्मासिस्ट उपेन्द्र मणि ने चौकी इंचार्ज से शिकायत किया है। डा. वीरेन्द्र वर्मा ने बताया कि अपने मरीज को सबसे पहले देखने की बात कहते हुए एक मरीज के तीमारदार ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि अन्य मरीजों को देखते हुए जब उन्होंने उसे हंगामा करने से मना किया तो वह वीडियोग्राफी करने लगा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चला गया। ------ यह भी पढ़ें- सीएचसी में ओटी परिचारक ने डॉक्टर को पीटा, गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...