चंदौली, अप्रैल 11 -- चंदौली। फार्मेसिस्ट स्नेह मिलन समारोह और सहभोज कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को ड्रग वेयरहाउस भोगवारा पर किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. वाईके राय ने कहा कि फार्मेसिस्ट डाक्टर और मरीज के बीच की मजबूत कड़ी है। उनकी ओर से मरीजों की काउंसलिंग एवं औषधियों का उत्कृष्ट ढंग से वितरण होता है। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब वर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं पर फार्मेसिस्ट की भूमिका को अहम बताया।रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के डीपीए अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्वांचल प्रभारी आनन्द मिश्रा और संचालन मंत्री जितेन्द्र बहादुर सिंह और धन्यवाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रिजेश सिंह ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित दुबे, डॉ. हीरालाल, डॉ. पीपी उपाध्याय, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. संजय सिंह और नीरज राय, फ...