डाक्टर और कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
बिहारशरीफ, मई 9 -- डाक्टर और कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल में लेबर रूम और एसएनसीयू में काम करने वाले चिकित्सकों और कर्मियों को चार दिवसीय क्लीनिकल रिफ्रेशर ट्रेनिग शनिवार को दी गयी। सदर अस्पताल में ट्रेनिंग की शुरुआत करते हुए डीएस डा नौशाद आलम ने कहा कि चार दिवसीय प्रशिक्षण का मकसद मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और मरीजों को गुणवतापूर्ण व सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में क्वालिटी केयर एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर गुणवत्ता बनाये रखना जरूरी है। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रसव सेवाओं एवं नवजात शिशु की देखभाल की जानकारी दी गई। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक धीरज कुमार आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.