बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता कमासिन कस्बे में शनिवार को ब्लाक स्तरीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। डाक्टरों ने 147 मरीजों के आंखों की जांच की। इनमें 47 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली। लेंस लगाने के लिए इन्हें जानकीकुंड भेजा गया।नेत्र शिविर का आयोजन गायत्री परिवार के संयोजकत्व में हुआ। आयोजक भवानीदीन यादव व प्रधानाध्यापक तीरथ प्रसाद गुप्त ने संत शिरोमणि श्री रणछोड़ दास जी का पूजन किया। इसके बाद जानकीकुंड (चित्रकूट) से आए डॉक्टरों ने क्षेत्र व कस्बा से 147 मरीजों के आंखों की जांच की। इनमें 32 मरीजों को मुफ्त चश्मे दिए गए। वहीं 47 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। इनमें से 36 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए सतगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड भेजा गया। 42 मरीजों का विजन चेक किया गया। उन्हें चश्मा व दवा दी ...