बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने गुरुवार को जिला अस्पताल में ओपीडी और वार्डों का निरीक्षण किया। डाक्टरों के चेंबर में एमआर व अन्य बाहरी व्यक्तियों के बैठे होने पर कड़ी फटकार लगाई। युवक ने बताया कि डाक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिखते है। सीएमएस ने कहा कि अगर कोई भी बाहरी बैठा मिला तो कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में बाहर से दवा लिखे जाने का सिलसिला काफी तेजी पकड़े हुए है। पर्चा काउटर और डॉक्टरों के चेंबरों में बाहरी युवकों का जमघट रहता है। पर्चा बना कर जैसी ही मरीज बाहर निकला तो युवक मरीज को अपने मनमाफिक डॉक्टर के पास ले जाता है। डॉक्टर मरीज को देखने के बाद बाहर की दवाएं लिखते हैं। वही युवक बाहर खुले मेडिकल स्टोर दवा दिलवाने लिवा जाता है। ऐसे में मरीजो की जेब में डाका डाला जाता है। ऐसे मामले मीडिया में भी आए। विरोध कर...