कन्नौज, अप्रैल 3 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था गहरे संकट में है, जहां संसाधनों और डॉक्टरों की भारी कमी ने पूरे सिस्टम को लगभग रेफरल आधारित बना दिया है। करीब 20 लाख की आबादी वाले इस जिले में महज 103 डॉक्टर कार्यरत हैं, जो तय मानकों के मुकाबले बेहद कम हैं। नतीजतन, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा और गंभीर मामलों को तुरंत कानपुर या सैफई भेजना मजबूरी बन गया है। जिले में एक जिला अस्पताल, 14 सीएचसी, 33 पीएचसी और छिबरामऊ का 100 बेड अस्पताल होने के बावजूद सुविधाएं कागजों तक सीमित नजर आती हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण कई केंद्रों पर नियमित सेवाएं बाधित रहती हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। स्थिति तब और बिगड़ जाती है जब मरीजों को पहले जिला ...