मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-थ्री पोस्टमैन, एमटीएस व जीडीएस का संयुक्त द्विवार्षिक अधिवेशन प्रधान डाकघर परिसर में रविवार को संपन्न हो गया। अधिवेशन में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने संघ को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि डाकियों के कारण ही आज समाज के डाक विभाग की साख बनी हुई है। इसलिए उनकी समस्या को सरकार तक पहुंचाएंगे।वहीं, नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि डाकिया, एमटीएस ओर जीडीएस डाक विभाग की रीढ़ होते हैं। उनके कारण ही सुदूर ग्रामीण इलाकों तक विभाग अपनी सेवा निर्बाध तरीके से देता है। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान हमारी जिम्मेवारी है। यह भी पढ़ें- प्रमंडल के उपाध्यक्ष बनने पर शिवशंकर पंडित को दी बधाई मौके पर मौजूद पीएमजी उत्तरी डाक परिमंडल पवन कुमार...