डाकिया योजना के तहत अनाज का हुआ वितरण
दुमका, मई 28 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र सुगापहाड़ी पंचायत अंतर्गत पहाड़ के ऊपर बसे गांव आमगाछी पहाड़ एवं रांगा गांव के नारायणपुर टोला में बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह की उपस्थिति में पहाड़िया परिवारों के बीच डाकिया योजना के अंतर चावल, चना दाल, नमक एवं धोती साड़ी का वितरण किया गया। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि आमगाछी पहाड़ गांव में कुल 40 पहाड़िया परिवारों वेवन रांगा गांव के नारायणपुर टोला में 25 पहाड़िया परिवारों के बीच डाकिया योजना के तहत उपरोक्त सभी को 35 किलोग्राम चावल, दो माह का दो किलोग्राम चावल, तीन पैकेट नमक सहित धोती साड़ी का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- अनुश्रवण समिति की एसडीओ ने की बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.