मधेपुरा, मई 7 -- आलमनगर एक संवाददाता। खुरहान स्थित माता डाकिनी मंदिर के पुजारी की निधन पर लोगों ने संवेदना जतायी है। मंदिर के पुजारी विनोदानंद झा उर्फ बौआ झा (70) कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। पुजारी के निधन पर विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने शोक जताते हुए कहा कि माता डाकिनी मंदिर के पुजारी पंडित बौआ झा के निधन से समाज को भारी आघात पहुंची है। निधन पर मुखिया मंजु देवी, जिप सदस्य, प्राचार्य प्रभात कुमार सिंह, उच्चतम न्यायालय के वरीय अधिवक्ता मुरारी प्रताप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व मुखिया विरेंद्र कुमार सिंह व लव कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, शिवशंकर सिंह, प्रभाकर सिंह आदि ने पर शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...