देहरादून, जुलाई 1 -- देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों और कैंट युवा समिति के अनुरोध पर छावनी परिषद की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया। अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस थापा की उपस्थिति में बोर्ड ने सर्वसम्मति से बीजापुर नहर के पानी को छानकर डाकरा गढ़ी की जनता को आपूर्ति करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। कैंट युवा समिति के अध्यक्ष राजन बस्नेट, प्रवीण जोशी, सोशल एक्टिविस्ट नवीन जोशी, शंकर थापा और पूर्व उपाध्यक्ष गुरु प्रसाद तिवारी समेत स्थानीय लोगों ने इसके लिए मंत्री जोशी का आभार जताया। यह भी पढ़ें- डाकरा में पेयजल संकट दूर करने के लिए उठाएं ठोस कदम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...