डाकबम कांवरियों का जत्था देवघर रवाना
बलिया, अगस्त 8 -- बांसडीह। क्षेत्र कैथवली गांव से शनिवार को कृष्णानंद चौबे के नेतृत्व में डाक बम कांवरियों का जत्था सियाल्दह एक्सप्रेस से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। यह डाक बम कांवरिया प्रत्येक सोमवार को देवघर में जल चढ़ाते हैं। सावन में रविवार को बिहार के सुल्तानगंज से पवित्र गंगा जल लेकर झारखंड के देवघर में स्थित ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में 24 घंटा में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। डाक बम कांवरियों के जत्था में मुख्य रूप से अमरनाथ वर्मा, संतोष पाण्डेय, दिलीप चौरसिया, संतोष कुमार आदि थे। सिकंदरपुर हिसं के अनुसार क्षेत्र के करमौता गांव से शनिवार को कांवरियों का जत्था हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच गांव के शिव मंदिर में पूजन-अर्चन करने के बाद देवघर के लिए दरवाना हुआ। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं का जत्था कांवर यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.