धनबाद, जून 23 -- धनबाद, प्रतिनिधि। 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार बीसीसीएल टाउनशिप स्थित सब पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर प्रभात रंजन के आरोप मुक्ति की अर्जी पर सोमवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। अभियोजन ने इस पर अपना पक्ष रखने के लिए न्यायालय से समय मांगा है। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई 2026 निर्धारित की है। बताते चलें कि 12 फरवरी 2025 को सीबीआई ने आरोपी पोस्ट मास्टर को डाककर्मी अमन कुमार के प्रमोशन के लिए दस्तावेज जांच के एवज में 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। सीबीआई ने प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि पोस्ट मास्टर प्रभात रंजन ने डाककर्मी अमन कुमार से उसके प्रमोशन के लिए दस्तावेज जांच के एवज में 70 से 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी, लेकिन सौदा 30 हजार रुपए में तय हुआ था। जिसकी ...