विकासनगर, मार्च 6 -- उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने यमुना परियोजना की भूमि को यूआईआईडीबी को हस्तांतरित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डाकपत्थर में आयोजित गेट मीटिंग में साल 2020 के बाद नियुक्त किए गए कार्मिकों के लिए विभागीय विद्युत संयोजन किए जाने, उपनल संविदा कार्मिकों के लिए नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन की मांग भी ऊर्जा के तीनों निगमों के प्रबंधन से की गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार स्थानीय जन भावना और यूजेवीएनएल कर्मियों की भावना को दरकिनार कर डाकपत्थर परियोजना क्षेत्र की जमीन को निजी हाथों में सौंप रही है। जमीन के निजी कंपनी को हस्तांतरित किए जाने से यूजेवीएनएल के नए प्रोजेक्ट के संचालन में दिक्कतें आएंगी। उन्होंने कहा कि जब तक निगम की महत्वपूर्ण भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.