देहरादून, मार्च 27 -- विकासनगर। डाकपत्थर ग्राम पंचायत में लंबे समय से विकास कार्य ठप पड़े होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पंचायत सचिव पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि 24 सितंबर 2025 को दिए गए पत्र के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। पंचायत सचिव द्वारा एक सप्ताह का समय लेने के बाद भी न तो कोई बैठक बुलाई गई और न ही विकास कार्य आगे बढ़ाए गए। 27 अगस्त को शपथ ग्रहण और 28 अगस्त को परिचय बैठक के बाद से पंचायत की गतिविधियां ठप हैं। वार्ड सभासद बृजेश कुमार, एजाज आलम, रेखा, अनुज कुमार, आफरोज और एल. गुरुंग ने आरोप लगाया कि स्वच्छता अभियान के दौरान भी पंचायत स्तर पर कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। साथ ही महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंत...