कानपुर, मई 1 -- कानपुर। बड़ा चौराहा स्थित डाकघर में रुपये निकालने के बाद पासबुक इंट्री करा रही महिला के बैग से दो महिला चोरों ने 30 हजार रुपये पार कर दिए। घटना के बाद कोतवाली पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की तो कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। फेथफुलगंज निवासी अनीता साहू के अनुसार, 27 अप्रैल की दोपहर को वह बड़ा चौराहा स्थित डाकघर में रुपये निकालने गई थी। जहां से 30 हजार रुपये निकालने के बाद वह पासबुक की इंट्री कराने लगीं। कुछ देर बाद जब उन्होंने पासबुक इंट्री कराने के बाद बैग में रखी तो बैग काटकर 30 हजार रुपये गायब होने की जानकारी हुई। तत्काल उन्होंने डाकघर के कर्मचारियों और कोतवाली पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पा...