नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा। सेक्टर-19 स्थित डाकघर में गुरुवार को नई टोकन मशीन लगाई गई। इससे लोगों को कतार में लगने से राहत मिलेगी। हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि डाकघर में उपभोक्ता पहले टोकन मशीन से अपनी संबंधित सेवा का चयन कर पर्ची लेंगे। स्क्रीन पर नंबर प्रदर्शित होने के बाद संबंधित काउंटर पर जाकर सेवा ले सकेंगे। टोकन प्रणाली से भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा और उपभोक्ताओं का समय बचेगा। नई मशीन में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, बचत खाता, मनीऑर्डर समेत विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...