संभल, जुलाई 25 -- नगर के डाकघर में खाताधारकों की जमा धनराशि में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच अब तेज हो गई है। शुक्रवार को डाक विभाग की ओर से नामित जांच अधिकारी डाकघर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने वाले खाताधारकों से एक-एक कर जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में पीड़ित अपने पासबुक, जमा रसीदें और अन्य दस्तावेज लेकर डाकघर पहुंचे। जांच अधिकारी डाक निरीक्षक चन्दौसी प्रज्ञय परिहार ने खाताधारकों से खाते में जमा की गई राशि, निकासी का विवरण और लेनदेन से जुड़े तथ्यों के बारे में पूछताछ की। शिकायतकर्ताओं की शिकायत के साथ ही उपलब्ध अभिलेखों का भी मिलान किया गया। उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों की अलग-अलग जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। बता दें कि वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डाक स...